राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, बॉलीवुड सितारों पर IT का छापा की निंदा
नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू सहित कई सितारों के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स रेड की निंदा की है। राहुल गांधी ने गुरुवार को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने मुहावरा शेयर करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार आयकर विभाग, ईडी और सीबीआई को उंगलियों पर नचा रही है। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और उदित राज ने भी बॉलीवुड सितारों पर आयकर विभाग की छापेमारी पर सवाल उठाया है।
राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड सितारों पर आयकर विभाग के छापेमारी को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा, 'सरकार के विरुद्ध बोलने वाले कुछ बॉलीवुड सितारों छापा मारा गया, अन्य लोगों पर छापेमारी नहीं की जाती क्योंकि उन्होंने कुछ दिन गुजारे हैं गुजरात में।' वहीं, कांग्रेस नेता उदित राज ने भी देश में बोलने की आजादी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, 'अपने मुख्य कार्य से अलग अगर कोई सरकार के खिलाफ जो बोलता है उसपर कार्रवाई की जाता है, ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई अब बीजेपी की एजेंसी है। सरकारी एजेंसियों का सिर्फ दुरूपयोग हो रहा है। मोदी राज में बोलने की सजा मिल रही है और डराने धमकाने का काम हो रहा है।'

पाठको की राय